संगठन का उद्देश्य केवल पद वितरण या बैठकों तक सीमित नहीं है। हमारा लक्ष्य समाज की पहचान, इतिहास और गौरव को पुनः स्थापित करना है।
1
हमारी खोई हुई विरासत एवं इतिहास को पुनः उजागर करना
हमारा प्रथम एवं सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य अपने समाज के गौरवशाली इतिहास, वंश परंपरा एवं विरासत को पुनः सामने लाना है। समय के साथ हमारे इतिहास का एक बड़ा भाग विलुप्त हो गया है, जिसे खोजकर समाज के सामने लाना हमारा कर्तव्य है।
साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने मूल गोत्र, वंश एवं पूर्वजों की जानकारी होना आवश्यक है। संगठन का मुख्य कार्य समाज को उसकी वास्तविक पहचान से जोड़ना और इतिहास के प्रति जागरूक करना है।
2
समाज के प्रत्येक गांव में सम्राट महाराजा भोज की प्रतिमा स्थापना
संगठन का दूसरा प्रमुख उद्देश्य समाज के प्रत्येक गांव एवं नगर में सम्राट महाराजा भोज परमार जी की प्रतिमा स्थापित करवाना है।
महाराजा भोज केवल एक राजा नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति, पराक्रम एवं राष्ट्र निर्माण के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमाओं के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना तथा समाज में स्वाभिमान की भावना जागृत करना हमारा संकल्प है।
आदेशानुसार
राष्ट्रीय कार्यकारिणी
अन्य उद्देश्य एवं गतिविधियाँ
◆समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना।
◆शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करना।
◆बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना।
◆सामाजिक कुरीतियों एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाना।
◆जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान करना।
◆समाज की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का संरक्षण करना।